Press "Enter" to skip to content

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’, प्रियंका ने जारी किया पार्टी का पहला घोषणापत्र

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को पार्टी का पहला घोषणापत्र जारी किया। यह घोषणा पत्र महिलाओं के लिए जारी किया गया हैं। कांग्रेस ने इसका नाम ‘शक्ति विधान’ रखा है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है।  इसके साथ ही कांग्रेस ने महिलाओं के लिए फ्री में स्कूटी और स्मार्टफोन के अलावा कई और वादे किए हैं। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है।  कांग्रेस ने नारा दिया है, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं.’।

Priyanka Gandhi live news Update | priyanka gandhi। press conference।  today।lucknow। live updates।releases। woman manifesto। live updates। | Priyanka  Gandhi News: कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र जारी, प्रियंका ...‘शक्ति विधान’ नाम से जारी इस घोषणा पत्र में सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण के साथ-साथ महिलाओं के स्‍वाभिमान, स्‍वालम्‍बन, शिक्षा, सम्‍मान, सुरक्षा और सेहत के लिए कई महत्‍वपूर्ण ऐलान किए गए हैं।कांग्रेस महासचिव ने कहा कि घोषणापत्र में ये घोषणा की है कि नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति होगी। उन्‍होंने कहा कि राजनीति में हम 40% हिस्सेदारी से शुरू कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि ये एक दिन 50% बने। कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में सुरक्षित और नवीनतम सुविधाओं वाले छात्रावास बनाए जाएंगे, मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *