Press "Enter" to skip to content

नालंदा: सवारी गाड़ी की दो बोगी हुई बेपटरी,सभी यात्री सुरक्षित।

राजगीर-फतुहा सवारी गाड़ी महज 40 फिट राजगीर से आगे बढ़ने पर गाड़ी की दो बोगी बेपटरी हो गई।खबरों के अनुसार ट्रेन के पहिए के नीचे लकड़ी का गुटका रखे होने के कारण यह हादसा हुआ।

Derailed train at Renukoot railway station - रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर बेपटरी  हुई ट्रेन

नालंदा जिले के राजगीर रेलवे स्टेशन पर राजगीर-फतुहा सवारी गाड़ी  बेपटरी हो गई है। बताया गया हैं  कि राजगीर-फतुहा सवारी गाड़ी राजगीर से निर्धारित समय पर खुली है। महज 40 फिट आगे बढ़ने पर वह डिरेल हो गई, जिसमें दो बोगी बेपटरी हो गई है। जानकारी के अनुसार ट्रेन के पहिए के नीचे लकड़ी का गुटका रखे होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान होने की खबर नहीं हैहादसे की जानकारी मिलते ही रेल के उच्च पदाधिकारी घटनास्थल पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। इस ट्रेन के सभी यात्रियों को दूसरी  ट्रेन से पटना भेजा गया।अधिकारियों  का कहना हैं कि रेलवे ट्रैक को सही करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *