Press "Enter" to skip to content

पटना : ओडिसा की युवती अर्धनग्न हालत में मिली, सामूहिक दुराचार की आशंका

बिहार की राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में ओडिसा की एक युवती से सामहिक दुराचार का हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां सड़क पर एक युवती बेहोश हालत में मिली है। युवती के बदन पर कपड़े नहीं के बराबर और अस्त-व्यस्त थे।

मुहल्ले के एक युवक ने उसे देखा तो आसपास के लोगों ने कपड़े से उसका बदन ढका। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया है।

अस्पताल में होश में आने के बाद युवती ने पुलिस को बताया कि वह भुवनेश्वर से उत्तर प्रदेश के कानपुर किसी ट्रेन से जा रही थी। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

महिला थाना प्रभारी कुमारी सहचरी ने बताया कि युवती ने अपना बयान दर्ज कराया है। उसने बताया कि पटना जंक्शन पर वह पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरी थी। जब तक वह नल से पानी लेकर वापस लौटती, उसकी ट्रेन खुल चुकी थी। चलती ट्रेन पकड़ने के दौरान वह गिरकर बेहोश हो गई। इसके बाद उसको कुछ होश नहीं है।

इधर, पुलिस के मुताबिक उसे आर्ट कॉलेज के पास से लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले को महिला थाना को ट्रांसफर कर दिया गया।

ऐसी चर्चा है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर स्टेशन से अगवा किया गया। हालांकि, नशीला शीतल पेय पिलासे युवती ने इंकार किया है। युवती से दुराचार हुआ है या नहीं, डॉक्टर इसका पता लगा रहे हैं।

ओडिशा निवासी 27 वर्षीय युवती शुक्रवार को ट्रेन से भुवनेश्वर से कानपुर जा रही थी। इसी दौरान वह पटना जंक्शन पर पानी लेने उतरी थी। रात करीब 10 बजे यह युवती बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र स्थित आर्ट कालेज के समीप बेहोश पड़ी मिली थी। अस्पताल में तड़के करीब चार बजे उसे होश आया।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *