Press "Enter" to skip to content

पटना : ‘निमकी मुखिया’ के तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले विजय कुमार पत्नी प्रताड़ना में गिफ्तार

पटना : निमकी मुखिया सीरियल में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें महिला थाना पुलिस ने पटना के नौबतपुर से गिरफ्तार किया है।

उन्हें पहली पत्नी को बगैर तलाक दिए दूसरी शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि विजय सिंह ने मुंबई में अभिनेत्री गीता त्यागी से शादी कर ली थी। विजय पर पहली पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप है।

इस मामले में उनकी पहली पत्नी निलिमा कुमारी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। विजय सिंह के गिरफ्तार होने के बाद उनके बेटे ने कहा कि अपनी मां को न्याय दिलाने के लिए हर दरवाजा खटखटाएंगे।

विजय सिंह के बेटों ने कहा कि निमकी मुखिया सीरियल के तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले का मूल नाम विजय कुमार है। लेकिन, जब से उन्होंने गीता त्यागी से दूसरी शादी की है, वह विजय त्यागी लिखने लगे हैं। अभी के सिरियल में भी उनका नाम विजय त्यागी लिखा आता है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *