बेगूसराय : जिले में बुधवार की शाम मछली मारने के दौरान गंडक नदी में डुबे मछुआरे का श’व गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। घटना मंझौल थाना क्षेत्र की बूढ़ी गंडक नदी की है।

बताया जाता है वासु साहनी का 32 वर्षीय पुत्र उमेश सहनी बुधवार की शाम बूढ़ी गंडक में नाव से मछली मार रहा था। मछली मारने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। इस दौरान उसकी नाव पानी के तेज बहाव में बह गयी।

युवक के डूबने की सूचना पर उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गुरुवार को पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाकर खोजबीन शुरू की गई, जहां काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसका श’व खोज निकाला।

उमेश सहनी की मौ’त से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्ट’मार्टम कराने लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।























Be First to Comment