Press "Enter" to skip to content

समस्तीपुर : जनता कॉलेज से चुनाव सामग्री लेकर रवाना हुए मतदानकर्मी

समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड में 20 अक्टूबर को होने वाले चौथे चरण पंचायत चुनाव मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कर्मी भी बूथों की ओर रवाना हो चुके हैं।

प्रखंड के जनता कॉलेज में मंगलवार को चुनाव कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण गया। प्रखंड की सभी 29 पंचायतों में निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में पंचायत चुनाव कराने को लेकर डीएम शशांक शुभंकर और एसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों गंभीर हैं।

उन्होंने अधिकारियों और मतदानकर्मियों के साथ बैठक कर चुनाव आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के लिए जरूरी निर्देश दिए। सभी पंचायतों में शांतिपूर्वक निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर कई अहम जानकारी भी दी।

इधर बैठक के बाद सभी पेट्रोलिंग पार्टियों ने चुनाव कर्मियों के साथ जनता कॉलेज परिसर पहुंचकर चुनाव सामग्री ली और बूथों की ओर रवाना हो गये। चुनाव सामग्री वितरण के लिए कॉलेज में 18 टेबल बनाए गए थे।

डीएम ने बताया कि विभूतिपुर प्रखंड में शांतिपूर्वक पंचायत चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सभी चुनाव कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

बता दे कि विभूतिपुर प्रखंड में 20 अक्टूबर को 29 पंचायतों में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर 427 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें चार सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं।

पंचायत चुनाव के दौरान कुल 2 लाख 39 हजार 60 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष एक लाख 27 हजार 351, महिलाएं 1 लाख 11 हाजर 698 और 11 थर्ड जेंडर शामिल हैं। प्रत्येक बूथों पर पीठासीन पदाधिकारी सहित कुल छह मतदान कर्मियों को लगाया गया है।

Share This Article
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *