मधुबनी : एक तरफ हथिया नक्षत्र में बारिश से लोगों को ठंड से राहत मिली है तो चित्रा ने किसानों पर कहर बरपाया है।

जिले में 18 घंटे से चल रही हवा और चित्रा नक्षत्र की बारिश से जिले में धान की फसल को भारी नुकान हुआ है। इससे किसानों की कमर टूट चुकी है।

जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार की मानें तो जिले में एक लाख 44 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की गयी थी। इस बारिश से सारी की सारी धान की फसल बर्बाद हो चुकी है।























Be First to Comment