Press "Enter" to skip to content

पटना : कश्मीर में चार बिहारियों की हत्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताई चिंता

पटना : जम्मू-कश्मीर में एक के बाद एक करके कुल चार बिहारियों की हत्या पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिंता जताई है। उन्होंने इसके लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से भी बात की है।

सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में फरियादियों से मिलने के बाद सीएम ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि कश्मीर में मारे जा रहे बिहारियों को लेकर सरकार चिंतित है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से इस मुद्दे पर बात की है। उप राज्यपाल ने उन्हें मजदूरों की सुरक्षा का भरोसा दिया है।

पटना मीडिया से बात करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि “कल तीसरी घटना घटी है। सरकार ने तुरंत सारी जानकारी लेकर बातचीत की है।

कल की घटना सामने आते ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बातचीत की और कहा कि देखिये बिहार के लिए यह चिंता की बात है। उन्होंने भरोसा दिया कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से देख रहा है।”

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *