Press "Enter" to skip to content

हाजीपुर : मछली पकड़ने के विवाद में युवक की पीट-पीट कर ह’त्या

हाजीपुर : मछली मारने के विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर ह’त्या कर दी गयी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं इस दौरान पुलिस और पब्लिक में नोकझोंक भी हुई। इस कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने युवक का श’व पोखर से बरामद किया है। घटना वैशाली के सदर अनुमंडल अंतर्गत भगवानपुर थाना इलाके के रोहुआ गांव की है। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने लाठी डंडे से पिटाई कर उसकी ह’त्या कर दी। इसके बाद उसके श’व को पोखर में फेंक दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पोखर से युवक का शव बरामद किया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि पूर्व में मछली मारने का विवाद हुआ था। उसी विवाद के कारण आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *