बेगूसराय में पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच बुधवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रतन सिंह की पत्नी सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष वीणा देवी ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए बरौनी से क्षेत्र संख्या 21 से अपना नामांकन दर्ज कराया।

नामांकन के पूर्व अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वीणा देवी अनुमंडल कार्यालय पहुंची। इसके बाद प्रस्तावकों के साथ जिला परिषद क्षेत्र संख्या 21 के लिए नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। वीणा देवी ने कहा कि मेरी जीत जनता की जीत होगी, क्यों कि यहां से मैं नहीं जनता स्वयं चुनाव लड़ती है।

बताते चलें कि त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनाव के तहत बरौनी प्रखंड में छठे चरण में तीन नवंबर को मतदान होना है। वहीं दूसरी ओर चेरिया बरियारपुर प्रखंड की विक्रमपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए बिंदु देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया । नामांकन के पूर्व सैकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस लेकर बिंदु देवी प्रखंड कार्यालय पहुंच अपना नामांकन दाखिल किया।

































Be First to Comment