मधुबनी : जिले की एक मुखिया प्रत्याशी को सड़क किनारे फ्लैक्स बोर्ड लगाकर अपना चुनाव प्रचार करना महंगा पड़ गया। अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके लिए आदेश जारी हो चुका है।

मामला पंडौल के बलहा पेट्रोल पंप के निकट का है । पंडौल प्रखंड की दहिवत माधोपुर पश्चिमी पंचायत की एक मुखिया प्रत्यासी अपने घर के बाहर सड़क किनारे वन विभाग के पेड़ पर फ्लैक्स बोर्ड टांग कर चुनाव प्रचार कर रही थीं।

इसी दौरान सड़क से गुजर रही उड़न दस्ते की नजर उसी बोर्ड पर पड़ गई। बस फिर क्या था, टीम के अधिकारी ने फोटोग्राफी कर प्रत्यासी पर पंडौल थाने में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश जारी कर दिया।
































Be First to Comment