Press "Enter" to skip to content

बगहा : प्रेमी जोड़े की करायी गयी शादी

पश्चिमी चंपारण के बगहा में शादी को लेकर फिर एक बार चर्चाओं का बाजार गर्म है। तीन सालों के प्रेम को आखिर मुकाम मिल ही गया। अब दोनों की शादी हो गयी है। इससे सभी खुश हैं।

बात तीन साल पहले की है। एक विवाह समारोह में एक लड़का और लड़की मिले। उस समय लड़की की उम्र 17 साल और लड़के की उम्र 18 साल थी। पहले दोनों एक-दूसरे से मोबाइल पर बात करते थे। इन 3 सालों में प्यार इतना गहरा हो गया कि दोनों एक साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा।

पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र स्थित सपही पंचायत के सपही भावलगोल बाजार का है। 3 साल पहले यहां का रहने वाली मंजू कुमारी अपने रिश्तेदार के यहां रामनगर के जुड़ा गांव में शादी में गई थी। वही पर भैरोगंज थाना क्षेत्र के बेलवा चखनी गांव का बबलू कुमार भी शादी में आया हुआ था। दोनों में वहीं से प्यार की शुरुआत हुई।

लड़का लड़की पहले फोन के माध्यम से बात किया करते थे। लेकिन धीरे-धरे दोनों गांव के नजदीक मिलने लगे। लड़का और लड़की के घर की दूरी लगभग 17 किलोमीटर है। आए दिन लड़का साइकिल से 17 किलोमीटर दूरी तय कर लड़की के घर के आसपास पहुंच जाता था। इस बात की खबर जब लड़की के घरवालों को चली तो वे आपा से बाहर हो गए।

गांव के लोगों और लड़की के घरवालों ने एक दिन लड़के को पकड़ कर समझाया और चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद भी यह सिलसिला चलता रहा। लड़की और लड़के के घरवाले इस शादी को लेकर आमने-सामने तन गए। दोनों तरफ से मुकदमेबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। थाने में आवेदन भी दिए गए।

इधर, लड़का और लड़की दोनों शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे। इसके लिए कई बार पंचायत भी बैठाई गई। भरी पंचायत में दोनों ने साथ जीने मरने की बात कही। इसके बाद गांव के लोगों ने दोनों परिवारों के बीच हस्तक्षेप किया। दोनों परिवारों को समझाने बुझाने के बाद गुरुवार की रात में दोनों प्रेमी जोड़े की शादी रामनगर प्रखंड के खटौरी शिव मंदिर में परिवार वालों की सहमति से सम्पन्न करा दी गयी।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *