Press "Enter" to skip to content

मधुबनी : घर में फंदे से झूलती मिली लड़की की ला’श

मधुबनी : मधुबनी में एक लड़की का शव उसके ही घर से फंदे से झूलते हुए पाया गया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के महादेवपार्टी गांव की है। यहां संदेहास्पद स्थिति में एक लड़की का शव अपने घर में ही झूलता पाया गया। मृ’तका उपेंद्र दास की 19 वर्षीय पुत्री प्रमिला कुमारी थी।

परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात लड़की खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह में काफी देर तक नहीं जगी। इसके बाद परिजनों ने आवाज लगाकर उठने को कहा। इस दौरान जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों को कुछ आशंका हुई। परिजनों ने आनन-फानन में दरवाजे को तोड़ कर कमरा खोला। अंदर घुसते ही देखा कि लड़की का श’व दुपट्टे से झूल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर पोस्ट’मार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *