Press "Enter" to skip to content

दरभंगा : हवाई यात्रा शुरू होने से व्यापारियों की बल्ले-बल्ले

दरभंगा : मिथिला की राजधानी कहे जाने वाले दरभंगा जिला में हवाई यात्रा शुरू होने के बाद यहां के लोगों काफी फायदा हुआ है। खासकर व्यापारियों को इस हवाई यात्रा शुरू होने के बाद उनके व्यापार में काफी बढ़ोतरी हुई है।

मिथिला क्षेत्र के व्यापारियों को एक महीने में 80 करोड़ का बिजनेस होने लगा है। जबकि, अभी यहां से कार्गो सेवा शुरू नहीं हुई है। मेडिकल क्षेत्र के लोगों को भी इस हवाई यात्रा से काफी सुविधा मिल रही है। छोटे-छोटे व्यापारियों ने भी इस हवाई यात्रा के कारण अपना नया व्यापार शुरू किया है।

दरभंगा जिले में पहले टैक्सी का प्रचलन नहीं था। लेकिन, अब यहां के लोगोंे को टैक्सी की सुविधा भी मिलने लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि यहां एयरपोर्ट चालू होने के बाद चिकित्सा सुविधा काफी सरल हो गई है। यहां के लोगों को अब इलाज कराने के लिए बाहर जाने में कोई परेशानी नहीं होती है।

अब कई मरीज के परिजन महानगरों से डॉक्टर को यहां कॉल पर बुलाकर अपने मरीज का उपचार कराते हैं। कई ऐसे डॉक्टर हैं जो एयरपोर्ट चालू होने के बाद से महानगरों से यहां आते हैं और मरीज का इलाज कर वापस भी चले जाते हैं। इससे यहां के लोगों को काफी फायदा अब मिल रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि यहां एयरपोर्ट चालू होने से व्यापार में काफी फायदा हुआ है। आप देखे होंगे इस बार यहां के आम लीची का व्यापार महानगरों में किया गया, जिससे व्यापारियों को काफी फायदा हुआ। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद छोटे-छोटे कारोबारियों को भी फायदा मिल रहा है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के दरभंगा जिला अध्यक्ष पवन सुरेका ने बताया कि एक अच्छी खबर है। दरभंगा में एयरपोर्ट होने से व्यापार पर बहुत बड़ा असर पड़ा है। उड़ान की जो स्कीम है, पूरे भारत में सबसे सफल रही है। इसमें सबसे ज्यादा दरभंगा एयरपोर्ट सफल रहा है। इसकी वजह से व्यापार में भी फर्क पड़ा है।

उन्होंने बताया कि अभी जहाज से माल लाना शुरू नहीं हुआ है। इसके लिए कार्गो सेवा भी शुरू होने वाली है। कार्गो प्रारंभ होगा तो व्यापार पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इस क्षेत्र में महीने में 80 करोड़ का व्यापार बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि मान लीजिए आपके पास कपड़े की दुकान है। व्यापारी जाते थे, साल में एक बार या दो बार और 5 महीने 6 महीने का स्टॉक एक बार में लाते थे। इस वजह से डिजाइन भी पुराना हो जाता था और व्यापारी का इन्वेस्टमेंट भी अधिक होता था। अब क्या है व्यापारी अहमदाबाद के हैं। एक दिन में एक महीने का या दो महीने का स्टॉक लिए जाते हैं। उनका इन्वेस्टमेंट भी कम होता है और दो-तीन महीने के स्टॉक की भी बचत होती है।

इसी तरह मशीनरी पार्ट 0वालों का भी है। अब दिल्ली जाने में उनको काफी सुविधा हो गई है। इस तरह से कई व्यापारियों को सुविधा मिली है। इस कारण व्यापार में बढ़ोतरी हुई है।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUSINESSMore posts in BUSINESS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *