Press "Enter" to skip to content

दरभंगा : छात्र लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद दरभंगा पहुंचे प्रवीण कुमार प्रशांत

दरभंगा : छात्र लोजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को पहली बार प्रवीण कुमार प्रशांत दरभंगा पहुंचे। दरभंगा के समीप शोभन बायपास पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान छात्रों ने मोटरसाइकिल जुलूस भी निकाला।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए छात्र लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पुराने घर में न्यायोचित सम्मान नही मिला तो लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पासुपति कुमार पारस ने उन्हें उचित सम्मान दिया है। उन्होंने लोजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज, छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव का आभार भी जताया।

उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने न सिर्फ हमें सम्मान दिया बल्कि मेरे जैसे साधारण सा कार्यकर्ता को इतनी बड़ी और अहम जिम्मेदारी दी। इस सम्मान देने के लिए मैं सभी का दिल से धन्यवाद देता हूं। मैं पूरी तरह से स्वर्गीय रामविलाश पासवान के विचारों से प्रभावित हूं और उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।

इस दौरान राजद छोड़ने के सवाल का जवाब देते हुए प्रशांत ने कहा कि जब तक मैं राजद में था, तब तक मेरे नेता तेजप्रताप यादव जी थे। राजद में कार्यकर्ता के सम्मान के लिए लड़ने वाले नेता हैं तो तेजप्रताप यादव हैं। हालांकि, तेजस्वी यादव के बारें में सवालों से बचते नजर आये।

उन्होंने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर अपनी नाराजगी जरूर जतायी। कहा कि मैं उनका बड़ा सम्मान करता हूं। लेकिन उनके युवा विरोधी नीतियों से बहुत दु:खी हूं। आठ वर्षों तक जिन्होंने भी राजद में मेरा साथ दिया उन सभी को मैं धन्यवाद देता हूं। अब मेरी प्राथमिकता अलग है। लोजपा पार्टी ने जो बड़ी जिम्मेदारी दी है उसका मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से पहले मैं छात्र-छात्राओं के लिए आवाज़ उठाता रहा हूं, उसी प्रकार आगे भी आवाज बनूंगा। वहीं स्वागत समारोह में शामिल राजद छोड़कर लोजपा में शामिल हुए रोहित कुमार, लोजपा के कृष्कान्त कुमार, राकेश कुमार पासवान, पम्मी प्रियदर्शी, सुमित कुमार, पप्पू यादव, सुनील टायसन, छोटू यादव , भावेश कुमार, जीतन यादव, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *