Press "Enter" to skip to content

पटना : अब यहां पर फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट से जाएंगे लोग

पटना : सुनने में अजूबा लग रहा है, लेकिन यह सच है। अब तक लोग दिल्ली जैसे मेट्रो शहर में भी कुछ चुनिंदा जगहों पर ही लिफ्ट से फुट ओवरब्रिज से जा रहे थे। लेकिन, ये सुविधा अब पटना में भी उपलब्ध हो चुकी है।

जी हां, राजधानी पटना के अटल पथ पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण हो चुका है। सोमवार को सूबे के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसका लोकार्पण भी कर दिया। इसके बाद से यह सुविधा आम लोगों के लिए शुरू हो चुकी है।

इस मौके पर मंत्री के साथ दीघा विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया भी मौजूद थे। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि अब लोगों को सड़क पार करने के लिए जान जोखिम में नहीं डालना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इस फुट ओवरब्रिज में दोनों तरफ से लिफ्ट की सुविधा दी गयी है। इससे जो व्यक्ति पुल पर चढ़ने में असमर्थ है, वह भी लिफ्ट से ऊपर जा सकेगा। इससे लोगों को काफी आसानी होगी।

फुट ओवरब्रिज के लोकार्पण के मौके पर आम लोगों की भी भारी भीड़ जुटी। इस दौरान लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। लोकार्पण के बाद लोगों में फुट ओवरब्रिज के ऊपर जाने की भी ललक देखी गयी।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *