Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : डुमरिया पुल पर ट्रक ने दो युवकों को रौंदा

गोपालगंज में चंपारण से लौट रहे बाइक सवार दो युवको को डुमरिया पुल पर एक ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बाइक चालक युवक की घटनास्थल पर मौ’त हो गयी। वहीं बाइक सवार दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया।

घायल युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इधर, घटनास्थल पर इस्ट एंड वेस्ट कॉरिडोर के पुल की रेलिंग टूटी हुई है। इस कारण बाइक गंडक नदी में जा गिरी। मृ’त युवक टंडसपुर गांव के ब्रह्मदेव राय के 32 वर्षीय पुत्र पवन कुमार उर्फ भाकुर यादव था।

घटना के बारे में बताया जाता है की टंडसपुर गांव निवासी ब्रह्मदेव राय पूर्वी चंपारण में खेती के लिए ज़मीन देखने के सिलसिले में जाने वाले थे। आखरी समय में कुछ कारण वश उनके जाने का कार्यक्रम स्थगित हो गया और उन्होंने अपनी जगह अपने 32 वर्षीय पुत्र पवन कुमार को भेज दिया।

पवन अपने मित्र रजनीश सिंह के साथ बाइक से पूर्वी चंपारण चला गया। लौटने के दौरान जब वह डुमरिया पुल पर पहुंचा तभी एक ट्रक ने इन्हें रौंद दिया। बाइक चालक पवन कुमार की मौके पर ही मौ’त हो गयी। वही उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने ही गांव से सैकड़ों ग्रामीण ईस्ट एंड वेस्ट कॉरिडोर पर पहुंच गए। इससे हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। श’व को देख परिजनो और ग्रामीणों के होश उड़ गए। युवक की बॉडी का एक हिस्सा गायब हो चुका था।

इस दौरान घटना की सूचना पर पहुंची महम्मदपुर थाने के पुलिस को ग्रामीणों का काफी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया, जबकि ट्रक चालक मौके पर से फरार हो गया। ट्रक पूर्वी चंपारण से अहमदाबाद जा रहा था।

 

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *