Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय में सेवा भाव के साथ मनाया गया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जन्मदिन

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन को भाजपा ने सेवा भाव के रूप में मनाया। 8 सितंबर को गिरिराज सिंह का 69वां जन्मदिन था।

बुधवार की रात भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, नगर विधायक कुंदन कुमार और कार्यकर्ताओं ने एक तरफ दलित मोहल्ले में बच्चों के बीच कॉपी और किताब का वितरण किया।

वहीं देर शाम सदर अस्पताल के निकट साईं की रसोई के माध्यम से दो सौ गरीब और जरूरतमंदों के बीच भोजन का भी वितरण किया गया।


इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि गिरिराज सिंह हमेशा से सेवा भाव को ही अपनी राजनीति मानते हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर आज गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करके भाजपा कार्यकर्ताओं को भी खुशी मिल रही है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा कि दादा केक काटने के विरोधी हैं। इसलिए गरीबों की सेवा कर उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री हमेशा लोगों की सेवा में लगे रहते हैं।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *