Press "Enter" to skip to content

सीवान : ट्रक की चपेट में आने से आधा दर्जन टेंपो सवार यात्री जख्मी

सीवान में मंगलवार रात एक ट्रक की चपेट में टेंपो आ गया। इस दौरान टेंपो सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी सरसर की है।

बताया जा रहा है कि मीरगंज की तरफ से टेंपो सीवाना रहा था। इधर, सीवान की तरफ से ट्रक मीरगंज जा रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। इससे सीवान और मीरगंज के बीच अमलोरी सरसर गांव के पास टक्कर हो गई।

इस घटना में टेंपो सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल यात्रियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सदर अस्पताल में सभी यात्रियों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *