Press "Enter" to skip to content

वैशाली : जिला पार्षद ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिख कर बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी मदद

वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड में बाढ़ से लोग बेहाल हैं। लोगों को काफी परेशानी हो रही है। प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों की परेशानियों को देखते हुए स्थानीय जिला पार्षद सदस्य मुकेश पासवान ने केंद्रीय मंत्री सह हाजीपुर से सांसद पशुपति कुमार पारस को एक पत्र लिख कर मदद करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने मंत्री से कहा है कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को अबिलम्ब सरकारी सहायता उपलब्ध करायी जाए। भेजे गए पत्र में बताया गया है कि इस बार की भयानक बाढ़ ने लोगो को फिर एकबार सोचने पर मजबूर कर दिया है।

हज़ारों एकड़ में लगी धान की फसल पूरी तरह डूब गयी है। जब फसल ही बर्बाद हो गयी तो लोग खायंगे क्या? श्री पासवान ने सांसद से अनुरोध किया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सामुदायिक किचन की व्यवस्था की जाय।

जिला पार्षद ने पत्र में जफराबाद नहर का भी वर्णन किया है, जहां से तेज गति से पानी क्षेत्र में फैल रहा है।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *