Press "Enter" to skip to content

हाजीपुर में गंडक के तटबंध को ऊंचा कर बनायी जाएगी सड़क

वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड के जहानाबाद बसंता गांव में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने गंडक नदी के तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कुछ निर्देश दिये और वहां से रवाना हो गए। हालांकि, उन्होंने मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।

लेकिन, उनके निरीक्षण से इस बात के संकेत मिले हैं कि गंडक के तटबंध को और ऊंचा कर इसके ऊपर सड़क बनायी जाएगी। मंत्री इसी बात के लिए बांध का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

विधायक ने बताया कि इससे दो फायदे होंगे। एक तरफ जहां लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी तो दूसरी ओर गंडक नदी के तटबंध अधिक ऊंचे और मजबूत हो जाएंगे। इससे इलाके में बाढ़ के खतरे को बहुत हद तक कम किया जा सकेगा।

इस मौके पर उपस्थित लालगंज के भाजपा विधायक संजय सिंह ने कहा कि जल संसाधन मंत्री गंडक नदी के तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे थे।


विधायक ने बताया कि इस तटबंध को और मजबूत बनाने के लिए उन्होंने मंत्री जी को प्रस्ताव दिया है। इससे इस इलाके में तटबंध टूटने या बाढ़ आने के खतरे को टाला जा सकेगा।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *