Press "Enter" to skip to content

शिक्षक नियुक्ति नियमावली के विरोध में सीएम का पुतला दहन आज

समस्तीपुर। प्रधान शिक्षक नियुक्ति नियमावली के विरोध में बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से 21 अगस्त को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर सीएम व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। यह जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रधान शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2021 में कई प्रकार की खामियां है। जिसमें डीपीई को लिया ही नहीं गया है तो वहीं अधिकतम उम्र सीमा 47 वर्ष की गई है।

सबसे बड़ी बात यह है कि पूर्व से कार्यरत शिक्षकों का ख्याल न कर प्राइवेट शिक्षकों को मौका देने की बात की गई है वो भी बिना किसी वेतन का उल्लेख किए।

उन्होंने संघ की ओर से जिला कमेटी प्रखंड कमेटी के सड्टाी सदस्यों से कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *