Press "Enter" to skip to content

समृद्धि यात्रा में मुजफ्फरपुर जिले को 850 करोड़ रुपए की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का 7वां दिन है. आज वे मुजफ्फरपुर जिले के माधोपुर पहुंचेंगे. यहां वे कई योजनाओं का उद्घाटन और अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग भी करेंगे. इसके साथ ही जीविका दीदियों से बात और मंच से लोगों को संबोधित करेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ रुपए की सौगात देंगे. इनमें सिक्स लेन रोड, गांव की सड़कें, बाइपास रोड, हेल्थ केयर सर्विस, पुल, 520 बेड का अति पिछड़ा बालिका हॉस्टल, 32 पंचायत सरकार भवन के साथ और भी योजनाएं शामिल हैं.

साथ ही चंदवारा में बने पुल और बाजार समिति में नए भवन का उद्घाटन भी करेंगे. सीएम नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ एनएचएआई, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और दूसरे डिपार्टमेंट से जुड़ी योजनाओं का रिव्यू मीटिंग भी करेंगे.

मुजफ्फरपुर जिले में रामदयालु नगर से चांदनी चौक तक सिक्स लेन रोड बनाने की मंजूरी मिली थी. लेकिन एनओसी एनएचएआई की तरफ से नहीं मिलने की वजह से इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं हो सका था.

ऐसे में आज अधिकारियों संग सीएम नीतीश सिक्स लेन रोड का रिव्यू मीटिंग करेंगे. प्रगति यात्रा के दौरान जिन भी योजनाओं की सौगात सीएम नीतीश ने दिया था, उसके पूरे डिटेल पर भी बातचीत की जाएगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *