देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी. तमिलनाडु के कोयंबटूर से डीबीटी सिस्टम के ज़रिए करीब 18 हजार करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे गए, जिससे 9 करोड़ से ज़्यादा किसानों को फायदा मिला.

अगर किसी किसान को अभी तक किस्त नहीं मिली है, तो Pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल कर सकता है. इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 15526 या 1800-115-526 पर कॉल करके भी पूरी जानकारी ली जा सकती है और अपनी समस्या दर्ज करवाई जा सकती है. अक्सर किस्त न आने का कारण होता है.

ई-केवाईसी अधूरी होना. बैंक खाते में नाम, IFSC या लिंकिंग से संबंधित गलतीऐसी स्थिति में ई-केवाईसी पूरा करें और बैंक खाता आधार से लिंक कराएं, जिसके बाद अगली किस्त आपके खाते में पहुंच जाएगी. कुल मिलाकर, बुधवार को लाखों किसानों के खातों में 2,000 रुपये की किस्त भेज दी गई, और बाकी लाभार्थियों के लिए प्रक्रिया जारी है.







Be First to Comment