नई दिल्ली: देश की आजादी के जश्न से लेकर कई ऐतिहासिक कार्यक्रमों का गवाह रह चुकी लाल किले सोमवार की शाम एक ऐसे ब्लास्ट का गवाह बन गया कि इसका कारण पता करने के लिए देर रात तक तमाम जांच एजेंसी सबूत बटोरने में जुटी रही. अभी तक कुल 9 की मौत और 20 के घायल होने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है.

उधर, I-20 कार के मालिक सलमान को रात में ही पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जांच में, जिस हुंडई आई20 कार में धमाका हुआ था, उसके पंजीकृत मालिक मोहम्मद सलमान को गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया है. सलमान ने बताया है कि उसने यह कार आगे दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र नामक व्यक्ति को बेच दी थी. पुलिस अब कार के वास्तविक मालिक तक पहुंचने के लिए आगे की कड़ियों की तलाश कर रही है.

पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया
लाल किले के पास चलती कार में शाम 6.52 बजे जोरदार धमाका हुआ था. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. गृह मंत्री अमित शाह ने बताया, ‘एक i-20 कार के पिछले हिस्से में धमाका हुआ है.’ पुलिस के मुताबिक कार हरियाणा के गुरुग्राम में सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी. पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. सलमान ने इसे पुलवामा के तारिक को बेची थी. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि ब्लास्ट लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ, यहां लालकिले और चांदनी चौक को पाटने वाली सड़क नेताजी सुभाष मार्ग पर जगह-जगह लगे हाई रेसोल्यूशन के सीसीटीवी के फुटेज से गाड़ी में सवार लोगों की पहचान की जा रही है.

दिल्ली ब्लास्ट की वजह साफ नहीं
हालांकि देर रात तक ब्लास्ट की वजह साफ नहीं हुई थी. पिछले दिनों कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में श्रीनगर, अनंतनाग, गांदरबल, फरीदाबाद और सहारनपुर में तकरीबन 2900 किलो विस्फोटक जब्त हुआ है. इन सबसे भी कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है. पुलिस को चाइनीज स्टार पिस्टल, बरेटा पिस्टल, एके 56 राइफल और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट्स, बैटरी, टाइमर्स, रिमोट कंट्रोल और दूसरी चीजें बरामद हुई हैं. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं कि ये हादसा है या कोई साजिश.














Be First to Comment