बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह के मुसलमानों को लेकर दिए एक बयान पर सियासत गर्म हो गई है. बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तो उन्हें साइको तक कह डाला.

मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि गिरिराज से बड़ा पागल कोई नहीं है. वो साइको हो चुके हैं और बीजेपी में वो शिखंडी के लायक हैं. पप्पू यादव ने आगे कहा कि महागठबंधन से कोई भी मुख्यमंत्री बने मुझे कोई आपत्ति नहीं है. जनता तय करती है.



हमें राहुल गांधी जी के चेहरे पर ही वोट मिलेगा. बगैर राहुल गांधी के चेहरे के हमें बिहार में अत्यंत पिछड़ी जाति, दलित जाति व अल्पसंख्यकों का वोट नहीं मिलेगा. फिर उन्होंने कहा कि पोस्टर में गठबंधन के सभी नेताओं की फोटो रहनी चाहिए.



उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि राहुल गांधी की फोटो के बगैर बिहार के राजनीतिक भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती. राहुल गांधी के लिए देश की डेढ़ सौ करोड़ जनता पागल है और उन्हीं के चेहरे पर हमें हर वर्ग का वोट मिलेगा.


















Be First to Comment