बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार दोपहर को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है. या यूं कहे कि बीजेपी ने बिहार में मध्य प्रदेश का मॉडल अपनाया है.

बीजेपी की तरफ से जारी किए गए लिस्ट के मुताबिक, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर, विजय सिन्हा को लखीसराय, सिवान से मंगल पांडेय, दानापुर से राम कृपाल यादव को और गया शहर से डॉ प्रेम कुमार को पार्टी ने मैदान में उतारा है.



वहीं, पार्टी ने अपने सीनियर नेता नंद किशोर यादव का टिकट काट दिया है. बीजेपी की तरफ से जारी की गई पहली लिस्ट में पार्टी ने 9 महिला नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया है. इनमें से पार्टी ने राज्य की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, गायत्री देवी, अरुणा देवी, रमा निषाद, श्रेयसी सिंह, देवंती यादव, निशा सिंह, कविता देवी और स्वीटी सिंह को टिकट दिया है.



बीजेपी की तरफ से जारी की गई पहली लिस्ट में पार्टी ने 9 महिला नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया है. इनमें से पार्टी ने राज्य की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, गायत्री देवी, अरुणा देवी, रमा निषाद, श्रेयसी सिंह, देवंती यादव, निशा सिंह, कविता देवी और स्वीटी सिंह को टिकट दिया है.


































Be First to Comment