Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस और राजद नेताओं ने ‘जननायक’ की उपाधि का गलत इस्तेमाल किया

बिहार में मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज के कृपलानी सभागार में गुरुवार को छात्र जनता दल यूनाइटेड इकाई द्वारा आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम सियासी बयानबाजी का बड़ा मंच साबित हुआ. इस कार्यक्रम में शामिल हुए जदयू एमएलसी और राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार ने महागठबंधन पर जमकर प्रहार किया और विपक्षी दलों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया.

नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस और राजद नेताओं ने ‘जननायक’ की उपाधि का गलत इस्तेमाल किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की वेबसाइट पर राहुल गांधी को जननायक कहा गया और उस वक्त लालू प्रसाद भी मौज़ूद थे, लेकिन उन्होंने विरोध नहीं किया.

बाद में पप्पू यादव द्वारा तेजस्वी यादव को जननायक बताए जाने पर भी महागठबंधन चुप रहा. नीरज कुमार ने कटाक्ष किया कि “ये लोग जननायक की उपाधि चुराने में लगे हैं.”

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि “जननायक तो केवल एक ही थे और उनका स्थान कोई दूसरा नहीं ले सकता.” उन्होंने विपक्षी नेताओं को ‘महलों के शहजादे’ बताते हुए कहा कि इन्हें न तो सामाजिक जकड़न का अहसास है और न ही गरीबी का दर्द समझ आता है. उन्होंने साफ किया कि अति पिछड़ों की हकमरी अब किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *