Press "Enter" to skip to content

National Doctors Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और कौन थे डॉ. बीसी रॉय

National Doctors Day 2023:  हर वर्ष 1 जुलाई का दिन भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। आज का दिन डॉक्टरों और उनके पेशे को सलाम करने का दिन है। इस दिन लोग डॉक्टर्स के काम और उनके सम्मान में उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। समाज के प्रति उनकी सेवा व समर्पण के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। यह दिन देश के महान डॉक्टर बीसी रॉय को समर्पित है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हर साल देश में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करती है।

कौन थे डॉ. बीसी रॉय
डॉ. बीसी रॉय का पूरा नाम बिधानचंद्र रॉय था। वो एक महान समाजसेवी, अच्छे राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे। आजादी के दौरान उन्होंने असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया। 1 जुलाई को डॉ. बीसी रॉय का जन्मदिन होता है इसलिए उन्हीं के सम्मान में यह दिन देश में डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाने लगा। भारत सरकार ने साल 1991 में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने की शुरुआत की थी। बताया जाता है कि बीसी रॉय महात्मा गांधी के दोस्त और पर्सनल डॉक्टर थे और उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उनका इलाज किया था।

डॉ रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में हुआ था। कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई (एमबीबीएस व एमडी) की। वर्ष 1942 में जब वह कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति थे, तब जापान के लड़ाकू विमान रंगून में बम बरसा रहे थे। इस दौरान उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के लिए विशेष बंकर बनवाए ताकि युद्ध के अशांत समय में भी कक्षाएं आयोजित की जा सकें। डॉ. रॉय मुश्किल समय में कई राहत कार्यों का हिस्सा बने। उनकी सेवाओं के सम्मान में उन्हें 1944 में डॉक्टरेट ऑफ साइंस की उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉ रॉय को 1961 में देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न भी मिला।

अन्य देशों में डॉक्टर्स डे अलग तारीखों पर
डॉक्टर्स डे दुनिया भर में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में यह 30 मार्च को होता है, जबकि कनाडा 1 मई को देश की पहली महिला डॉक्टर डॉ. एमिली स्टोव के सम्मान में यह दिन मनाता है। ब्राजील में 18 अक्टूबर को सेंट ल्यूक के जन्मदिन पर डॉक्टरों को सम्मानित किया जाता है, जो चर्च परंपरा के अनुसार एक डॉक्टर थे। वहीं चीन में यह हर साल 19 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है।

डॉक्टर्स डे 2023 की थीम (Doctors Day Theme 2023 )
देश में हर साल डॉक्टर्स डे का सेलिब्रेशन किसी न किसी थीम पर आधारित होता है। इस वर्ष नेशनल डॉक्टर्स डे की थीम ‘सेलिब्रेरिटिंग रेजिलिएंस एंड हीलिंग हैंड्स’ तय  की गई है। कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर बिना अपनी जान की परवाह किए दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहे, इसी के मद्देनजर यह थीम रखी गई है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from NationalMore posts in National »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *