Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय और आरा के बाद अब सारण में पागल कुत्ते का आ’तंक, 50 को का’टा; दह’शत में लोग

छपरा: बिहार में पागल कुत्तों का आतं’क थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेगूसराय और आरा के बाद अब छपरा जिले में एक पागल कुत्ते ने 50 लोगों को का’टकर दह’शत फैला दी। मामला सोनपुर का है। जहां एक पागल कुत्ते ने गोपालपुर पंचायत से लेकर नयागांव तक दहशत फैलाई। पागल कुत्ते के काट ने से कई लोग घा’यल हुए हैं। उनमें से एक शख्स की हालत गंभीर है।

बेगूसराय और आरा के बाद अब सारण में पागल कुत्ते का आतंक, 50 को काटा; दहशत में लोग

पागल कुत्ते के काटने से गोपालपुर के हरेश राय गं’भीर रूप से घा’यल हो गए। निजी चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। हरेश राय अपने भाई अनिल राय को उक्त कुत्ते से बचाने के लिए दौड़े। इसी बीच कुत्ते ने उन पर भी आक्रमण कर दिया। इस घट’ना में दोनों भाई कुत्ता के काटने से घा’यल हो गए।

इसके बाद पागल कुत्ता हसनपुर के अजय शाह, गुलशन चौरसिया के अलावा गोपालपुर के उमलेश सिंह, सुरेंद्र रजक आदि समेत लगभग तीन किलोमीटर की दूरी में नयागांव से आगे तक जो भी रास्ते में मिला उसे काटते चला गया।

घाय’लों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घ’टना के बाद लोगों में दहशत फैल गई। गांव के लोगों के काफी प्रयास के बाद भी कुत्ता को पकड़ा नहीं जा सका है।

हाल ही में बेगूसराय जिले के मंझौल में भी पागल कुत्ते ने आ’तंक मचाकर दह’शत फैला दी। पागल कुत्ते ने कई इलाकों में घूमकर दर्जन भर से ज्यादा लोगों को काट दिया। पिछले महीने आरा में भी पागल कुत्ते ने करीब 100 लोगों को का’टकर ज’ख्मी कर दिया। इसके बाद लोगों ने पी’ट-पी’टकर उसे मा’र डाला।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from CRIMEMore posts in CRIME »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *