Press "Enter" to skip to content

हर घर तिरंगा का बेतिया में दिखा असर: 95% घरों पर लहर रहा है तिरंगा

आजादी के अमृत महोत्सव पर चलाऐ गये हर घर तिरंगा अभियान का असर बेतिया में भी व्यापक तौर पर देखने को मिला है। जिला के अधिकतर घरो पर तिरंगा लहराते हुए दिख रहा है।

शहर के आबादी के 95 प्रतिशत भवनों पर तिरंगा 14 अगस्त से देखने को मिल रहा है। देश के प्रति सम्मान और प्रेम को जाहिर करती तस्वीर में हर घर पर शान दे तिरंगा लहराते हुए दिख रहा है। शहर के अधिकतम मकानों पर लोगो ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा सजाए हुए है।

बेतिया शहर के नगर निगम क्षेत्र में 26 हजार मकान है। तथा 2 लाख 38 हजार की आबादी है। शहर के करीब 95% घरो पर तिरंगा देखने को मिल रहा है।

बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बेतिया में युवा से लेकर बुजुर्ग तक लगे हुए थे अपने अपने घरों पर तिरंगा खरीद कर लगाने के लिए 12 तारीख से ही जुटे हुए थे।

वहीं शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, बजरंग दल के कार्यकर्ता, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता 12 तारीख से लगता शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में देश प्रेम की भावना भर रहे थे।

बुजुर्ग से युवा तक बाइक पर तिरंगा लगाकर घूमते नजर आऐ

वही बाइक पर तिरंगा झंडा लगाकर बेतिया पुलिस लाइन से झंडा तोलन कर घर लौट रहे मनोज मिश्रा नामक व्यक्ति ने बताया कि आज पुरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। हजारों लोगों की बलिदान के बाद हमें आजादी मिली है। आज बहुत खुशी की बात है कि हम लोग शान से तिरंगा को फहरा कर अपने घर जा रहे हैं।

Share This Article
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from NationalMore posts in National »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *