घटना राजस्थान, जयपुर के रेनवाल कस्बे का हैं, जहां एक निजी स्कूल के आठवीं क्लास के छात्र को अध्यापक ने इस कदर पीटा की उस छात्र का हाथ टूट गया। छात्र की गलती बस इतनी थी की उसने प्री टेस्ट के दौरान अपने साथी को एक सवाल का जवाब बता दिया था।जिस दौरान अध्यापक ने देख लिया और छात्र की पिटाई शुरू कर दी।जिस कारण, छात्र का हाथ टूट गया।
स्कूल खत्म होने के बाद जब जयंत घर पहुंचा तो उसकी हालत देख घरवाले दंग रह गए। क्लास में हुई घटना का जिक्र करके जयंत रोने लगा। साथ ही उसने अपने हाथ में दर्द होने की बात भी कही। इसके बाद घरवाले उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। यहां पर जांच के दौरान पता चला कि जयंत के हाथ में फ्रैक्चर है। इसके बाद जयंत के पिता ने स्कूल में फोन कर मामले की जानकारी देते हुए अपनी नाराजगी जताई। इसके बाद स्कूल निदेशक अस्पताल पहुंचे और माफी मांगी। साथ ही आरोपी टीचर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। वहीं परिजनों ने स्कूल टीचर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है।
मामला जयपुर के रेनवाल कस्बे का है।खबरों के अनुसार यहां एक निजी स्कूल की आठवीं क्लास में प्री टेस्ट लिया जा रहा था। इसी दौरान जयंत नाम के एक छात्र से क्लास के किसी लड़के ने किसी सवाल का जवाब पूछ लिया। जयंत ने अपने साथी को जवाब बता दिया, लेकिन इस बात को लेकर टीचर गजेंद्र सिंह काफी ज्यादा नाराज हो गए। गुस्से में उन्होंने जयंत की जमकर पिटाई कर दी।टीचर ने छात्र को इस तरह से पीटा कि उसे कई जगह चोट लगी और हाथ में सूजन भी हो गई हैं।

जयपुर: टीचर ने तोड़ा छात्र का हाथ, स्कूल ने नौकरी से निकाला..
More from CRIMEMore posts in CRIME »
- अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप, अब आगे की तैयारी
- तालाब किनारे झोपड़ी में चल रही शराब की मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़
- गांव के पोखर में मिला किशोरी का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी लापता
- बिहार में 25 हजार के इनामी अपराधी का पुलिस ने किया एनकाउंटर
- गर्लफ्रेंड से मिलने गए होटल में गए युवक का बगीचे में मिला शव
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
- मुजफ्फरपुर में नॉर्थ पॉइंट चिल्ड्रेन स्कूल का जलवा बरकरार! ICSE-ISC 2026 रिजल्ट में शत-प्रतिशत सफलता, टॉपर्स ने लहराया परचम
- भीषण गर्मी के चलते बंद हुए स्कूल, घोषित किया गया अवकाश
- झोपड़ी में रहने वाले बच्चों पर सरकार की नजर, एक मई से चलेगा अभियान
- सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित
- केंद्रीय विद्यालय बनाने के लिए पशुपालन विभाग की पांच एकड़ जमीन चिह्नित
More from RAJASTHANMore posts in RAJASTHAN »
















Be First to Comment