वैशाली : जिले के गोरौल थाने की पुलिस ने पिरोई गांव स्थित कबीर चौक के पास एक मारुति सुजुकी और एक बोलेरो से 24 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया है कि थाने के सहायक अवर निरीक्षक राजेश पंडित को किसी ने सूचना दी कि महुआ से पिरोई के लिये दो गाड़ियों पर शराब लायी जा रही है। इसके बाद उक्त गांव के कबीर चौक पर पुलिस टीम पहुंची।

पुलिस टीम ने सामने से आ रही दोनों गाड़ियों को जैसे ही रोकने का इशारा किया, दोनों वाहन पुलिस वाहन से रगड़ते हुए भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन, पुलिस ने पीछा कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया।

हालांकि, दोनों वाहनों के चालक वहां से भाग निकले। गाड़ी की तलाशी ली गयी तो कार से चार कार्टन और बोलेरो से 20 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी।

इस दौरान पिरोई गांव निवासी राहुल कुमार, महुआ थाने के सिहराय निवासी विनय कुमार और राजीव कुमार को भी मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये दोनों वाहनों को पुलिस थाने ले आयी।

























Be First to Comment