दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान जिले के नानपुर थाने के रायपुर में पब्लिक और पुलिस के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। चारों का इलाज नानपुर पीएचसी में हुआ।

घायलों में एसआई विजय कुमार राम, संतोष सिंह, महिला कांस्टेबल रेणु कुमारी और चौकीदार राजेश कुमार यादव शामिल हैं। हालंाकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है। अस्पताल से इलाज़ के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया है।
































Be First to Comment