Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : घर में फंदे से लटका मिला महिला का श’व

बेगूसराय : जिले के एक घर में फंदे से लटका एक महिला का श’व मिला। इसके बाद से घर में कोहराम मच गया है।

घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया हनुमान महतो टोला की है। घटना की सूचना पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि महिला की शादी पंसल्ला गांव निवासी जटाशंकर महतों से हुई थी । शादी के बाद दोनों पति-पत्नी में विवाद चल रहा था।

इसी विवाद के बीच जटाशंकर महतो ने दूसरी शादी कर ली । रविवार को जटाशंकर महतो ने अपनी पत्नी निशा कुमारी से मोबाइल से बात की और शाम में आने की बात कही थी।

निशा कुमारी के परिजनों का आरोप है कि रविवार की शाम जटाशंकर महतो अपने चार अन्य साथियों के साथ ससुराल हनुमान महतों टोला पहुंचा और खाना पीना खाने के बाद वहीं रुक गया और देर रात सबों ने मिलकर निशा कुमारी की फांसी लगाकर ह’त्या कर दी। इसके बाद फरार हो गये।

सुबह परिजन जब कमरे में गये तो निशा का श’व कमरे में लटका हुआ था और उसका पति फरार था। फिलहाल पुलिस श’व को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *