सीवान : जिले में दो मुखिया प्रत्याशियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें प्रभुनाथ यादव नामक मुखिया प्रत्याशी की दूसरे मुखिया प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने जमकर पिटायी कर दी। इससे वे गंभीर रूप से धायल हो गये हैं।

जख्मी मुखिया प्रत्याशी को फिलहाल उनके समर्थकों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि एमएच नगर प्रखंड की पकड़ी पंचायत के बूथ पर जमकर बवाल हो गया। इसके बाद दो मुखिया प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने दल बल के साथ आकर मुखिया प्रत्याशी प्रभुनाथ यादव की जमकर पिटाई कर दी।

प्रभु नाथ यादव ने बताया कि प्रशासन के आने के बाद हमारी जान बची है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।






























Be First to Comment