Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : खेल संगठनों ने स्टेडियम निर्माण में गड़बड़ी का जताया विरोध

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर शहर के एकमात्र नेहरू स्टेडियम के परिसर में जिले के सभी खेल संघों की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें स्मार्ट सिटी के तहत स्टेडियम के निर्माण में हो रहे गड़बड़ी का विरोध किया गया।

सभी संगठनों ने एक स्वर में कहा कि यह स्टेडियम एक बहुद्देशीय स्टेडियम के रूप में बनाया गया था। लेकिन, इसका नया स्वरूप एक दम विपरीत है। नगर आयुक्त ने कहा था कि बिना खेल संघ के विचार किए कोई निर्माण कार्य नहीं होगा, लेकिन आजतक कुछ नहीं हुआ।

बैठक में खेल संघों ने निर्णय लिया कि अब इसके लिए सड़क से अदालत तक लड़ाई लड़ी जाएगी। सभी ने कहा कि स्टेडियम के साथ किसी प्रकार की ज्यादाती बरदास्त नहीं की जाएगी। इसका निर्माण सही तरीके से किया जाए।

बैठक में जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. फैजुद्दीन फैज, बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश मणि, हाकी मुजफ्फरपुर के मो. सोएब, खोखो संघ के सचिव बलराम प्रसाद, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष असगर हुसैन, हॉकी कोच मनोज कुमार और स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ी शामिल हुए।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *