Press "Enter" to skip to content

पटना : कांग्रेस को जेब में लेकर घूम रहा राजद : मंत्री

पटना : बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार ने महागठबंधन में उप चुनाव को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कांग्रेस को अपना अस्तित्व बचाने के लिए भी कह डाला है।

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और राजद क्षेत्रीय पार्टी। इसके बाद भी राजद उसे पॉकेट में लेकर घूम रही है। कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए काम नहीं करेगी तो पार्टी का जनाधार ही खत्म हो जाएगा।

मंत्री ने कहा कि जीत हार अलग विषय है। लेकिन, नेता को मैदान उतरना बेहद जरूरी है। जब नेता मैदान में उतरेगा ही नहीं, तो पार्टी और नेता को कौन पूछेगा। इससे तो धीरे-धीरे लोग कांग्रेस को भूलते ही चले जाएंगे।

इधर, नीति आयोग की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सवाल उठाने वाले मामले पर उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।

उन्होंने कहा कि नीति आयोग रिपोर्ट पर टिप्पणी करना हमारे लिए उचित नहीं है। मुख्यमंत्री के निगाह में नीति आयोग के रिपोर्ट पर संसय हो सकता है। मैंने तो रिपोर्ट पढ़ी ही नहीं है। ऐसे में उस पर कुछ भी बोलना सही नहीं होगा।

 

Share This Article
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *