Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चल रहा है चुनाव

गोपालगंज में भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में पंचायत चुनाव चल रहा है। बुधवार को दूसरे चरण में विजयीपुर प्रखंड में 421 पदों के लिए मतदान हो रहा है।

प्रखंड में 201 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 1 लाख 10 हजार वोटर अपने मतों का प्रयोग करेंगे। बुधवार को जिउतिया पर्व पर महिलाएं व्रत करती हैं। लेकिन इसके बावजूद भी मतदान को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। आप देखें की कैसे लंबी कतार लगी हुई है।

विजयपुर प्रखंड के इंदिरा आवास विद्यालय परसा को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां पर ड्यूटी पर तैनात एएसआई पंकज कुमार ने बताया कि महिलाओं को वोटिंग के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। ताकि वे मतदान करने के बाद आराम कर सकें और पूजा में भाग ले सकें।

डीएम और एसपी कंट्रोल रूम से पूरे चुनाव की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। विजयपुर को 3 जोन में बांटा गया है। 20 सेक्टर बनाए गए हैं।

 

Share This Article
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *