Press "Enter" to skip to content

पटना : पार्षद रजनी देवी ने डिप्टी मेयर के चुनाव में मारी बाजी

पटना नगर निगम के नए डिप्टी मेयर का चुनाव हो गया है। वार्ड 22सी से पार्षद रजनी देवी ने डिप्टी मेयर के चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने विपक्ष में खड़ी वार्ड 22बी की नगर पार्षद सुचित्रा सिंह को 15 मतों से हराया।

विदित को कि 30 जुलाई से ही डिप्टी मेयर का पद रिक्त था। पटना डीएम की मौजूदगी में हुई वोटिंग के दौरान कुल 74 पार्षदों में से 59 लोगों ने वोटिंग की। वहीं 15 पार्षद नदारद रहे।

यहां पर कुल पड़े वोटों में 43 मत रजनी देवी के पक्ष में पड़े। वहीं नगर पार्षद सुचित्रा सिंह को मात्र 15 वोट मिले। एक वोट अमान्य घोषित किया गया।

बता दें कि पटना नगर निगम के डिप्टी मेयर का चुनाव गुरूवार को कलेक्ट्रेट के हिंदी भवन सभागार में हुआ। इसके लिए 11 बजे से बैठक बुलाई गई थी। 12 बजे तक ही पार्षदों को प्रवेश करना था। चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

Share This Article
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *