रामपुरहरि थाना क्षेत्र की नरकटिया पंचायत अंतर्गत पकड़ी बरखुदार गांव में बाइक तेज गति से चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया.

यह मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे. इस हिंसक झड़प में महिलाओं समेत कुल 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष के निर्देश पर डायल-112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने सूझबूझ से मामले को शांत कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोचहां पहुंचाया.



अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार और स्वास्थ्यकर्मी मोहम्मद जियाउद्दीन ने सभी का प्राथमिक उपचार किया.


हालांकि, कई घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है.










Be First to Comment