पटना समेत बिहार के 6 जिलों में गुरुवार की शाम सायरन की गूंज सुनाई देगी और ठीक सात बजे पूरी तरह से अंधेरा पसर जाएगा. पटना के अलावा अररिया, बेगूसराय, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में लोगों से 15 मिनट तक अपने घरों और दुकानों की लाइटें बंद रखने के लिए कहा गया है.

सिविल डिफेंस ब्लैकआउट एंड एयर रेड मॉक ड्रिल को लेकर 6 जिलों में यह अभ्यास किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन आपदा और हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एक व्यापक मॉकड्रिल होगा, जिसमें सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखा जाएगा.


पटना के डीएम ने कहा कि यह केवल एक अभ्यास है, इसलिए नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है.
14 मई की शाम 7 बजे से लेकर 7:15 बजे तक पटना के शहरी इलाकों में ब्लैकआउट रहेगा. जैसे ही सायरन बजेगा, पटना नगर निगम क्षेत्र सहित दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ के निवासियों को अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों की लाइटें बंद करनी होंगी. इस 15 मिनट के दौरान शहर की सड़कों पर सन्नाटा रहेगा.



एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और आइजी जितेंद्र राणा ने पटना के सभी थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सभी थानों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहें और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करें.


ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए चेक प्वाइंट इंचार्ज को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि मॉकड्रिल के दौरान आम जनजीवन अधिक प्रभावित न हो.
















Be First to Comment