Press "Enter" to skip to content

डांसर को अपनी गोद में बिठाकर मनोरंजन कर रहे थे नेता जी, वायरल हो गया वीडियो

बिहार के नवादा जिले से भाजपा के एक कद्दावर नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने पार्टी पर जमकर हमला बोला।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो नवादा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ भोली सिंह का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेताजी एक डांसर को अपनी गोद में बिठाकर अश्लील मनोरंजन कर रहे हैं। उनके साथ कुछ अन्य स्थानीय चेहरे भी इस स्थिति का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।

वीडियो किस गांव और किस तारीख का है, अभी तक इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। नेता जी का वीडियो वायरल होते ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है।

विपक्षी नेताओं ने पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “भाजपा के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारे केवल कागजी हैं।”

इतने गंभीर आरोपों और वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक भाजपा नेता और पार्टी के जिला नेतृत्व की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। साथ ही कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from Viral VideoMore posts in Viral Video »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *