बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने किसान सह प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुरादपुर भरत गांव निवासी किसान हरिशंकर सिंह शाम को खेत से काम निपटाकर अपने बेटे और एक मजदूर के साथ घर लौट रहे थे, तभी घर से कुछ ही दूरी पर स्थित मुरादपुर भरत स्कूल के निकट पूर्व से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया।



घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग और परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गरहा थाना पुलिस, अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) टाउन-2 विनीता सिन्हा तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला ( एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची।



पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि हरिशंकर सिंह पर पिछले वर्ष भी जानलेवा हमला किया गया था, हालांकि उस समय वे बाल-बाल बच गए थे। उस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन बाद में उन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई थी।










Be First to Comment