बिहार कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन आलोक राज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बड़ी बात है कि दो दिन पहले ही उन्होंने ज्वाइन किया था।

उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए सामान्य विभाग को अपना इस्तीफा भेज दिया है। आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 31 दिसंबर को नीतीश सरकार ने आलोक राज को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी।


जैसे ही वे महानिदेशक (DG) पद से सेवानिवृत्त हुए, तुरंत बाद उन्हें बिहार कर्मचारी चयन आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।


सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, आलोक राज को अगले पांच वर्षों के लिए BSSC अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था।


लेकिन ज्वाइन करने के सिर्फ दो दिन बाद ही उनके इस्तीफे ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।















Be First to Comment