बिहार में महापर्व छठ पूजा की तैयारियों के बीच बेतिया में बगहा के गौनाहा प्रखंड के माधोपुर गांव में एक बड़ी घटना ने लोगों को चौंका कर रख दिया है. गांव के एक पोखरे की सफाई के दौरान अचानक 16 फीट लंबा और करीब ढाई क्विंटल वजनी एक विशाल मगरमच्छ निकल आया.

मगरमच्छ को देखकर सफाई कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई. यह मगरमच्छ पोखरे की गहराई में छिपा हुआ था, जहां छठ पूजा के लिए घाट तैयार किए जा रहे थे.



मजदूर पर हमले की कोशिश, बाल-बाल बची जान
माधोपुर गांव के इस पोखरे में छठ के लिए साफ-सफाई का काम चल रहा था, तभी मगरमच्छ ने घात लगाकर एक मजदूर पर हमला करने का प्रयास किया. गनीमत रही कि मजदूर ने तुरंत पीछे हटकर अपनी जान बचाई और जोर से शोर मचाया.



मगरमच्छ के निकलने की खबर जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई, जिससे चारों ओर डर और उत्सुकता का माहौल बन गया. ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंची.


रेंजर विजय प्रसाद के नेतृत्व में विभाग की टीम ने एक जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. मगरमच्छ के विशाल आकार और भारी वजन के कारण यह ऑपरेशन आसान नहीं था. लगभग छह घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद, वन कर्मियों ने आखिरकार मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से काबू कर लिया.

























Be First to Comment