बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में सकरा प्रखंड के सकरा वाजिद गांव स्थित नया टोला में रविवार को गैस रिसाव से आग लग गयी, जिसमें रामसेवक का घर सहित सारा सामान जल गया.

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया. तब तक आग बेकाबू हो गयी थी. मुखिया अजय कुमार की सूचना पर पहुंचे मिनी फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.



बताया कि गैस रिसाव से खाना बनाने के दौरान घर में आग लगी. देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गयी. इससे भारी क्षति हुई.



घटना में घर में रखे 10 हजार रुपये, अनाज, कपड़ा, बर्तन, बिछावन आदि जल गये. घटना के दौरान गांव में अफरातफरी की स्थिति बनी रही.



























Be First to Comment