Press "Enter" to skip to content

रात में पुलिस उतरी तो मच गया हड़कंप

मोतिहारी जिले में अपराध नियंत्रण नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के लिए शनिवार की रात सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. एक साथ शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पुलिस सड़कों पर उतरी.

रास्ते से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की जांच की. कही-कही चेकिंग प्वाइंट पर ट्रॉली लगाकर वाहनों की जांच की गयी.

शहर के बलुआ चौक, मीना बाजार चौक, छतौनी चौक, जानपुल चौक, ज्ञानबाबु चौक, पटेल चौक, कचहरी चौक, बाइपास चौक, अरेराज, रघुनाथपुर, तुरकौलिया, बंजरिया सहित अन्य इलाकों में दो व तीन चक्का से लेकर चार पहिया वाहनों को रोक पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाशी ली.

गाड़ी पर सवार लोगों के नाम व पते का सत्यापन भी किया. उनसे पूछा गया कि आप कहां से आ रहे है, कहां जाना है. पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद पुलिस कर्मी गाड़ी को जाने दे रहे थे.

अचानक वाहन जांच अभियान से चालकों के बीच हड़कम्प मचा रहा. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस सड़क पर रहेगी तो अपराधी अपनी मांद से निकलने की हिमाकत नहीं करेंगे. इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *