Press "Enter" to skip to content

दिल्ली CM रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी लेंगे शपथ, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा का नाम शामिल

दिल्ली की बीजेपी सरकार में आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के साथ छह नेता दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ लेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार प्रवेश वर्मा आशीष सूद मनजिंदर सिंह सिरसा रविंद्र इंद्राज कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे। चर्चा है कि विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

दिल्ली की बीजेपी सरकार में आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के साथ छह नेता दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ लेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार, प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे।

बता दें कि प्रवेश वर्मा,  विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, मनजिंदर  सिरसा जैसे बड़े नेता मुख्यमंत्री पद से वंचित रह गए। इनकी जगह रेखा गुप्ता को प्राथमिकता दी गई है। चर्चा है कि प्रवेश वर्मा को दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की कुर्सी दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर वर्मा को उपमुख्यमंत्री चुने जाने की बधाई भी दे दी थी, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को हटा लिया। इससे इनके नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *