Press "Enter" to skip to content

आरजेडी का चुनावी घोषणा पत्र जारी, लालू-तेजस्वी की पार्टी का वोट बैंक अन्य पार्टियों से बेहतर

पटना: बिहार में लालू और तेजस्वी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का वोट बैंक अन्य प्रमुख पार्टियों से बेहतर है। भले ही बीते चार लोकसभा चुनावों में राजद के हिस्से सीटें कम आई। लेकिन सबसे अधिक वोट राजद की झोली में ही गया। इन चुनावों में राजद को औसत 21.55 प्रतिशत वोट मिले। जबकि भाजपा में औसत 20.62 फीसदी वोट शिफ्ट हुए। जदयू की झोली में औसत 21.17 प्रतिशत वोट गिरे। वहीं कांग्रेस को औसत 7.82 फीसदी वोट ही मिल सका। लोजपा को औसत 10.92 वोट मिला था। 2019 की आंधी में राजद शून्य पर बोल्ड हो गई। 19 में 18 पर उपविजेता रही। लेकिन वोट करीब 63 लाख पाने में सफल रही।

1 करोड़ नौकरियां और 2024 के लिए 24 वचन, RJD के 'परिवर्तन पत्र' में तेजस्वी  ने किए ये वादे - Lalu Yadavs party rjd launched parivartan patra for Lok  Sabha elections Tejashwi

राजद का प्रदर्शन 2004 में बेहतर रहा। इस चुनाव में 22 सीटें मिलीं। राजद में 30.7 वोट शिफ्ट हुआ। इस चुनाव में 26 सीट पर राजद के प्रत्याशी थे। इसमें तीन सीट पर दूसरे और एक सीट पर तीसरे स्थान पर रही। इस चुनाव में जदयू को 22.4 वोट मिला और 6 सीटें झोली में आयीं। जदयू के प्रत्याशी 24 सीट पर खड़े थे। 15 सीट पर रनर रही, जबकि दो सीट पर सेकेंड रनर रही। कुल 65,58,538 वोट झटके थे। भाजपा 16 सीट पर खड़ी थी। भाजपा को 14.6 वोट मिला। मात्र पांच सीट ही जीत पाई। 11 सीट पर उपविजेता रही। लोजपा को 8.2 वोट मिले, सफलता चार सीट पर मिली। लोजपा 8 सीट लड़ी थी। तीन पर रनर व एक पर सेकेंड रनर रही। इस चुनाव में कांग्रेस भी मैदान में थी। मात्र चार सीट पर प्रत्याशी थे, लेकिन तीन सीट पर जीत मिली और एक सीट पर रनर रही। इस चुनाव में एनडीए में जदयू व भाजपा थी। जबकि यूपीए में राजद, कांग्रेस व लोजपा भी थी।

2009 में भाजपा के साथ जदयू फिर जुड़ी और लोजपा भी साथ रही। भाजपा-जदयू ने 17-17 और लोजपा 6 सीट पर चुनाव लड़ी। जबकि राजद ने कांग्रेस व अन्य सहयोगियों के साथ गठबंधन बनाया। राजद 19, कांग्रेस 9, रालोसपा 5, वीआईपी 4 और हम 3 सीट पर लड़ी। नतीजा एनडीए के पक्ष में गया। भाजपा 17 में 17, जदयू 17 में 16 और लोजपा 6 में 6 सीट जीत ली। कांग्रेस को एक सीट किशनगंज में सफलता मिली। राजद 18 सीट पर उप विजेता रही।

2014 में भाजपा के साथ लोजपा और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा आ गई। भाजपा 30, लोजपा 7 और राजोसपा 3 सीट पर लड़ी। उधर, राजद के साथ कांग्रेस और राकांपा जुड़ी। राजद 27, कांग्रेस 12 और राकांपा एक सीट पर लड़ी। भाजपा ने 22, लोजपा ने 6 और रालोसपा ने 3 सीट जीती। जबकि राजद ने 4, कांग्रेस ने 2 और राकांपा ने एक सीट जीती। जदयू अकेले चुनाव में थी। 38 में 2 पर सफल रही।

 

 

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *